महिलाओं के राजनीतिक विकास में सोशल मीडिया की भूमिका: उत्तराखंड के विशेष संदर्भ में
Author : ऋतंबरा नैनवाल
Abstract :
वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में डिजिटल तकनीक और विशेष रूप से सोशल मीडिया ने राजनीतिक संचार, सहभागिता और जनमत निर्माण की प्रक्रियाओं को व्यापक रूप से प्रभावित किया है। भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में, जहाँ लैंगिक समानता अभी भी एक चुनौती बनी हुई है, सोशल मीडिया महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण का एक प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में, जहाँ भौगोलिक विषमताएँ, संसाधनों की सीमाएँ और पितृसत्तात्मक सामाजिक संरचनाएँ महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को सीमित करती रही हैं, सोशल मीडिया ने नए अवसरों का द्वार खोला है।
यह शोध आलेख उत्तराखंड की सामाजिक-राजनीतिक पृष्ठभूमि, महिलाओं की ऐतिहासिक भूमिका तथा वर्तमान में सोशल मीडिया के प्रभाव का विश्लेषण करता है। अध्ययन में यह पाया गया कि सोशल मीडिया महिलाओं की राजनीतिक जागरूकता, नेतृत्व क्षमता, नेटवर्किंग और चुनावी सहभागिता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, हालांकि डिजिटल विभाजन, दुष्प्रचार और ऑनलाइन उत्पीड़न जैसी चुनौतियाँ भी मौजूद हैं I
Keywords :
महिला सशक्तिकरण, सोशल मीडिया, राजनीतिक सहभागिता, उत्तराखंड, डिजिटल लोकतंत्र I