Download PDF

मध्‍यप्रदेश के चयनित चीनी उद्योगों की लाभदायकता का विश्‍लेषणात्मक अध्ययन

Author : दिनेश कुमार दुबे

Abstract :

मध्य प्रदेश एक कृषि प्रधान राज्य है, यही कारण है कि यहां चीनी उद्योग प्रदेश में बेहतर स्थिति में है। मध्य प्रदेश औद्योगिक व्यापार में 7वें स्‍थान पर है। वर्ष 2020-21 में राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में प्रदेश की भागीदारी 24.99% रही है। मध्य प्रदेश में 17 चीनी मिलों ने 6.25 लाख टन गन्ना पेराई कर 0.50 लाख टन चीनी उत्पादन किया है। वहीं वर्ष 2022-23 में प्रदेश में 18 चीनी मिलों द्वारा 10.00 लाख टन गन्ना पेराई कर 0.80 लाख टन चीनी उत्पादन हुआ था। 30 नवंबर, 2023 तक देश की 433 चीनी मिलों ने 511 लाख टन गन्ने की पेराई की है, और अब तक 43.20 लाख टन चीनी का उत्पादन हो चुका है।
विगत पाँच दशकों में हुई औद्योगिक प्रगति आर्थिक विकास की एक महत्वपूर्ण घटना है। वहीं छटवें दशक के अंतिम वर्षों में एक सुविचारित ढंग से औद्योगिक उत्पादन में गुणात्मक, परिणात्मक एवं विविधता की दृष्टि से द्रुतगति से विकास हुआ है। औद्योगिकरण की प्रक्रिया से उद्यमशीलता व अनेक प्रकार की तकनीकी प्रबंधकीय को काफी आगे बढ़ाया है। आज देश इस स्थिति में है कि वह विदेशों में औद्योगिक इकाईयाँ स्थापित करने हेतु परामर्श सेवायें तथा प्रबंधन, तकनीशियन, दक्ष कर्मी प्रदान कर सके।
देश की औद्योगिक प्रगति का प्रभाव नरसिंहपुर के औद्योगिक मानचित्र पर भी परिलक्षित होता है। उद्योगों के रूप में राष्ट्र के विकास के चिन्ह दृष्टिगोचर होते हैं। औद्योगीकरण आधुनिक सभ्यता का मूल आधार है। व्यापक रूप में औद्योगीकरण आर्थिक प्रगति एवं उन्नत जीवन स्तर की कुंजी हैं औद्योगीकरण की प्रक्रिया के माध्यम से परम्परागत सामाजिक व्यवस्था के अवगुणों को समाप्त करते हुए विश्वजनित व्यवस्थाओं के समकक्ष सामाजिक प्रगति को नवीन आयाम प्रदान किया जाता है।
नरसिंहपुर जिले में स्‍थापित चीनी उद्योगों में चीनी उत्‍पादन के साथ अन्‍य उपोत्‍पादों जैसे बगास, खोई, प्रेमसठ, मोलासिस आदि का उत्‍पादन भी अच्‍छी मात्रा में किया जाता है लेकिन सर्वप्रथम जिले में गन्‍ने के उत्‍पादन की स्थिति को स्‍पष्‍ट करना बेहतर होगा, क्‍योंकि चीनी उद्योगों की सफलता व अन्‍य उपोत्‍पादों की मात्रा गन्‍ने के उत्‍पादन पर निर्भर करती है। यदि गन्‍ने की फसल की उत्‍पादन क्षमता कम होगी तो अन्‍य उपोत्‍पादों पर इसका सीधा प्रभाव पड़ेगा।
शोधार्थी द्वारा शोध प्रबंध में मध्‍यप्रदेश में संचालित 17 चीनी मिलों के अध्‍ययन को शामिल किया है जिसमें से अध्‍ययन क्षेत्र में संचालित 03 चीनी मिलें भी शामिल हैं। इन 17 चीनी मिलों में से अध्‍ययन क्षेत्र नरसिंहपुर जिले की 3 चीनी मिलों की वित्‍तीय संरचना का विवरण प्रस्‍तुत करने के साथ-साथ प्रमुख चीनी उद्योगों की उत्‍पादन क्षमता का संक्षिप्‍त विवरण शोध अध्‍ययन में प्रस्‍तुत किया गया है I

Keywords :

चीनी उद्योग, औद्योगिक विकास, लाभदायकता, उपोत्‍पाद, गन्‍ना उत्‍पादन।