उच्चतर माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों में ई-लर्निंग के प्रति जागरूकता एवं अभिवृत्ति का अध्ययन
Author : डॉ. प्रमोद कुमार राजपूत और नागेश्वरी सोनकर
Abstract :
डिजिटल शिक्षा के बढ़ते प्रभाव तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन के परिणामस्वरूप ई-लर्निंग भारतीय शिक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण घटक बन चुकी है। वर्तमान अध्ययन का उद्देश्य उच्च माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों में ई-लर्निंग के प्रति जागरूकता एवं अभिवृत्ति का अध्ययन करना तथा शासकीय एवं गैर-शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के मध्य इन दोनों चरों में विद्यमान अंतर का परीक्षण करना था। अध्ययन में वर्णनात्मक सर्वेक्षण शोध विधि का उपयोग किया गया। रायपुर जिले के 200 विद्यार्थियों (100 शासकीय एवं 100 गैर-शासकीय विद्यालयों से) का चयन स्तरीकृत यादृच्छिक प्रतिदर्श विधि द्वारा किया गया। अध्ययन हेतु ई-लर्निंग जागरूकता मापनी एवं ई-लर्निंग अभिवृत्ति मापनी का उपयोग किया गया, जिनकी विश्वसनीयता (Cronbach's Alpha = 0.87) संतोषजनक पाई गई। आँकड़ों के विश्लेषण हेतु माध्य, मानक विचलन तथा स्वतंत्र प्रतिदर्श t-परीक्षण (Independent Samples t-test) का प्रयोग किया गया। अध्ययन के निष्कर्षों से ज्ञात हुआ कि गैर-शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों में ई-लर्निंग के प्रति जागरूकता एवं अभिवृत्ति दोनों का स्तर शासकीय विद्यालयों की तुलना में अधिक है तथा यह अंतर 0.01 स्तर पर सांख्यिकीय रूप से सार्थक पाया गया। अध्ययन से यह भी स्पष्ट हुआ कि विद्यालयीय डिजिटल अधोसंरचना, तकनीकी संसाधनों की उपलब्धता तथा सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT) का वातावरण विद्यार्थियों की ई-लर्निंग के प्रति सकारात्मक अभिवृत्ति विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अध्ययन के आधार पर शासकीय विद्यालयों में डिजिटल संसाधनों के विस्तार, शिक्षक प्रशिक्षण तथा डिजिटल साक्षरता कार्यक्रमों को सुदृढ़ करने की अनुशंसा की गई है I
Keywords :
ई-लर्निंग, जागरूकता, अभिवृत्ति, डिजिटल शिक्षा, ICT, उच्च माध्यमिक विद्यार्थी, NEP-2020 I