युवाओं का सामाजिक विचलनः आगरा शहर का एक समाजशास्त्रीय अध्ययन
Author : धर्मेन्द्र सिंह और डॉ. प्रेमलता प्रभारी
Abstract :
वर्तमान समय में सामाजिक परिवर्तन की तीव्र गति ने युवाओं के जीवन को व्यापक रूप से प्रभावित किया है। युवावस्था जीवन का वह महत्वपूर्ण चरण है, जिसमें व्यक्ति सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक परिवर्तन से गहराई से प्रभावित होता है। इन परिवर्तनों के परिणामस्वरूप युवाओं में सामाजिक विचलन की प्रवृत्तियाँ विकसित हो रही हैं, जो समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। प्रस्तुत शोध का मुख्य उद्देश्य युवाओं में सामाजिक विचलन के कारणों, स्वरूप एवं प्रभावों का समाजशास्त्रीय विश्लेषण करना है। इस अध्ययन में यह समझने का प्रयास किया गया है कि किन सामाजिक, आर्थिक एवं पारिवारिक परिस्थितियों के कारण युवा सामाजिक मानदंडों से विचलित होते हैं। इसके अतिरिक्त अध्ययन में आधुनिक तकनीकी एवं संचार माध्यमों के प्रभाव का भी विश्लेषण किया गया है I
Keywords :
युवा, औद्योगीकरण, वैश्वीकरण, उदारीकरण पारंपरिक सामाजिक नियंत्रण,सामाजिक विचलन नैतिक मूल्यों I