माध्यमिक स्तर पर अध्ययनरत विद्यार्थियों की संवेगात्मक बुद्धिमत्ता का उनकी सृजनात्मकता पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन
Author : प्रमेश पाल और डॉ. हरीश चंद
Abstract :
इस शोध अध्ययन का प्रमुख उद्देश्य माध्यमिक स्तर पर अध्ययनरत् विद्यार्थियों की संवेगात्मक बुद्धिमत्ता का उनकी सृजनात्मकता पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन करना था। जिसके लिये शोधार्थी द्वारा जिला आगरा के तहसील फतेहाबाद के विद्यालयों को चुना गया। शोधार्थी द्वारा तहसील फतेहाबाद के सात माध्यमिक विद्यालयों को यादृच्छिक विधि द्वारा चुना गया। जिनमें शहरी व ग्रामीण छात्रों के सभी वर्गों में न्यादर्श के रूप में 100 छात्र और छात्राओं को चुना गया। शोधार्थी ने आंकड़ों के विश्लेषण के लिये सह-सम्बन्ध गुणांक परीक्षण का प्रयोग किया जिसके आधार पर पाया गया कि माध्यमिक स्तर पर अध्ययनरत् विद्यार्थियों की संवेगात्मक बुद्धिमत्ता का उनकी सृजनात्मकता पर सार्थक प्रभाव पड़ता है।
Keywords :
संवेगात्मक बुद्धिमत्ता, सृजनात्मकता, माध्यमिक स्तर के विद्यार्थी, सह-सम्बन्ध गुणांक, तहसील फतेहाबाद