Download PDF

भारतीय गाँव पर वैश्विक सूचना संस्कृति का मनोसामाजिक प्रभाव

Author : डॉ. एन.एल. मिश्र

Abstract :

सूचना क्रांति ने भारतीय ग्रामीण समुदाय की सामाजिक संरचना, सांस्कृतिक मान्यताओं, आर्थिक गतिविधियों, शैक्षिक आकांक्षाओं तथा मनोवैज्ञानिक प्रक्रियाओं को व्यापक रूप से प्रभावित किया है। स्मार्टफोन, इंटरनेट, सोशल मीडिया, डिजिटल भुगतान, ऑनलाइन शिक्षा और ई-गवर्नेंस ने ग्रामीण व्यक्ति के ज्ञान, सूचना, संचार तथा अवसरों तक पहुँच के नए मार्ग खोले हैं। इसके साथ ही सूचना की विश्वसनीयता, सामाजिक तुलना, डिजिटल निर्भरता, साइबर जोखिम, पीढ़ीगत तनाव तथा सांस्कृतिक परिवर्तन जैसी चुनौतियाँ भी उभरी हैं।
प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य सूचना क्रांति के संदर्भ में बदलते ग्रामीण समुदाय की मनोवैज्ञानिक विशेषताओं का भारतीय ग्रामीण मनोविज्ञान की दृष्टि से सैद्धांतिक विश्लेषण करना है। इसमें संज्ञान, अभिवृत्ति, प्रेरणा, आत्म-प्रभावकारिता, सामाजिक पहचान, सामुदायिक सम्बन्ध, निर्णय-निर्माण तथा मानसिक कल्याण को प्रमुख विश्लेषणात्मक आयामों के रूप में लिया गया है। अध्ययन यह तर्क प्रस्तुत करता है कि डिजिटल तकनीक का प्रभाव केवल तकनीकी उपलब्धता पर निर्भर नहीं करता, बल्कि व्यक्ति की डिजिटल साक्षरता, सामाजिक-आर्थिक स्थिति, लैंगिक सम्बन्धों, स्थानीय संस्कृति और सामुदायिक सहयोग से भी प्रभावित होता हैं।

Keywords :

सूचना क्रांति, भारतीय ग्रामीण मनोविज्ञान, डिजिटल विभाजन, संज्ञानात्मक परिवर्तन, सामाजिक पहचान, डिजिटल साक्षरता, ग्रामीण समुदाय, मनोवैज्ञानिक परिवर्तन।