Download PDF

नई शिक्षा नीति 2020: भारतीय शिक्षा के आधुनिकरण की शुरुआत

Author : सुमन

Abstract :

भारतीय शिक्षा प्रणाली ने सदैव ज्ञान के प्रसार और नैतिक मूल्यों के पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। परंतु वैश्विक स्तर पर हो रहे तीव्र सामाजिक, आर्थिक और तकनीकी परिवर्तनों के बीच एक ऐसी शिक्षा प्रणाली की आवश्यकता महसूस की गई, जो आधुनिक आवश्यकताओं को पूरा कर सके। इसी संदर्भ में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) को लागू किया गया। यह नीति भारतीय शिक्षा व्यवस्था में लचीलापन, बहु-विषयकता, और समावेशिता जैसे मूल्यों को समाहित करते हुए व्यापक परिवर्तन लाने का प्रयास करती है। NEP 2020 पारंपरिक शिक्षा मॉडल को पीछे छोड़ते हुए छात्रों को अपनी रुचियों के अनुरूप विषयों के चयन की स्वतंत्रता प्रदान करती है। रट्टा आधारित शिक्षा प्रणाली से हटकर यह नीति अनुभव-आधारित अधिगम पर ज़ोर देती है, जिसमें परियोजना-आधारित कार्य और व्यावहारिक ज्ञान को महत्त्व दिया गया है। शिक्षा के प्रत्येक स्तर पर प्रौद्योगिकी के एकीकरण को बढ़ावा दिया गया है ताकि डिजिटल संसाधनों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देश के दूरस्थ कोनों तक पहुँच सके। शिक्षकों के प्रशिक्षण को प्राथमिकता देते हुए उन्हें नवीन तकनीकों और शिक्षण विधियों में दक्ष बनाया जा रहा है। मूल्यांकन प्रणाली को पुनः परिभाषित कर छात्रों के समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया है। प्रारंभिक बचपन की शिक्षा (ECCE) से लेकर उच्च शिक्षा तक, नीति हर चरण में सुधार की दृष्टि रखती है। भारतीय भाषाओं और सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन को भी विशेष महत्व दिया गया है। NEP 2020 एक समावेशी, प्रगतिशील और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में एक दूरदर्शी कदम है I

Keywords :

लचीलापन, बहु-विषयकता, अनुभव-आधारित अधिगम, प्रौद्योगिकी, समावेशिता आदि I