युवाओं में विवाह में विलंब करने के कारणः एक समाजशास्त्रीय अध्ययन
Author : रजनी बघेल
Abstract :
विवाह भारतीय समाज में एक ऐसी सामाजिक संस्था है जो व्यक्तिगत, पारिवारिक, और सामुदायिक जीवन को जोड़ने का आधार रही है। यह न केवल दो व्यक्तियों के बीच एक बंधन है, बल्कि सामाजिक संरचना, सांस्कृतिक मूल्यों, और आर्थिक जिम्मेदारियों को बनाए रखने का एक महत्वपूर्ण साधन भी है। प्रस्तुत शोध पत्र पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद में 20-40 वर्ष की आयु के 100 युवाओं (50 सरकारी नौकरी और 50 निजी नौकरी करने वाले) पर आधारित है, जो विवाह में विलंब के कारणों का समाजशास्त्रीय विश्लेषण करता है। अध्ययन में प्राथमिक डेटा का उपयोग किया गया है, जिसमें प्रश्नावली और साक्षात्कार शामिल हैं। युवाओं में विवाह विलंब के मुख्य कारणों में आर्थिक स्थिरता, शिक्षा और करियर प्राथमिकताएं, सामाजिक परिवर्तन, और व्यक्तिगत स्वतंत्रता शामिल हैं। सरकारी नौकरी वाले युवा स्थायी आय की तलाश में विवाह टालते हैं, जबकि निजी नौकरी वाले आर्थिक अनिश्चितता के कारण ऐसा करते हैं। इसमें लिंग आधारित अंतर भी स्पष्ट हैं, जहां महिलाएं स्वतंत्रता को प्राथमिकता देती हैं।
Keywords :
युवा, विवाह, संस्था, विवाह विलंब के कारण,सामाजिक सांस्कृतिक परिवर्तन, लैंगिंक अंतर।