Download PDF

किशनगढ़ शहर का भौगोलिक विवरण वर्तमान परिपेक्ष्य मे

Author : जगदीश प्रसाद, डॉ. रामस्वरूप साहू और रतन लाल रणवा

Abstract :

प्रस्तुत शोध पत्र मे वर्तमान किशनगढ़ के भौगोलिक विवरण पर शोध प्रस्तुत किया गया है। किशनगढ़ शहर, मध्य राजस्थान राज्य के उत्तर-पश्चिमी भारत मे स्तिथ है। किशनगढ़ शहर जयपुर से लगभग 80 किमी दक्षिण-पश्चिम में एक ऊंचे क्षेत्र में स्थित है। किशनगढ़ राज्य की स्थापना 1611 ई. में उदयपुर के शासक उदय सिंह के आठवे पुत्र महाराजा किशनसिंह द्वारा की गयी। कुछ समय बाद किशनगढ़ रियासत ने राजधानी के रूप में कार्य किया। 1818 ई. में संपन्न हुई एक संधि के द्वारा किशनगढ़ रियासत ब्रिटिश सत्ता के प्रभुत्व में आ गई थी। 1948 ई. में किशनगढ़ राजस्थान राज्य का हिस्सा बन गया। 18वीं शताब्दी में किशनगढ़ चित्रशैली का विकास हुआ। किशनगढ़ सूती कपड़ों और कृषि उपज का व्यापार केंद्र है तथा किशनगढ़ अजमेर और जयपुर से सड़क और रेल मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है। शहर में साबुन, ऊनी कालीन और शॉल का निर्माण किया जाता है। हथकरघा बुनाई, कपड़ा रंगाई और कीमती पत्थर काटना स्थानीय कुटीर उद्योग हैं।

Keywords :

हथकरघा, जलवायु, नेफ़्थलीन साइनाइट, ग्रेनाइट, सोडोलाइट, सीवरेज, गुन्दोलाव आदि I