Download PDF

कृषि प्रधान देश में किसानों की चुनौतियां

Author : डाॅ. दिग्विजय नरायन

Abstract :

भारत मूलतः गाँवों का देश है। भारत की अर्थव्यवस्था में कृषि की महत्वपूर्ण भूमिका है, कृषि हमारे आर्थिक, समाजिक, सांस्कृतिक उन्नति का माध्यम है। भारतीय लोग कृषि को एक राष्ट्रीय पर्व की तरह मानते हैं। राष्ट्रीय उन्नति के लिए किसानों, मजदूरों का विकास आवश्यक है। रोजगार का सबसे बड़ा माध्यम होने के बावजूद भी कृषि अनेक गंभीर विसंगतियों की शिकार हैं। प्राकृतिक कारणों से लेकर नीति नियंताओं की गलत सोच, भ्रष्ट शासन तंत्र का सबसे गंभीर भोक्ता भारतीय कृषक है। भारत एक कृषि प्रधान देश है फिर भी यहां कृषि उपकरणों की कमी है और जो हैं भी वह बहुत मंहगे है।

Keywords :

भारतीय गाँव, ग्रामीण जीवन, राष्ट्रीय उन्नति, किसान, मजदूर, साहूकार, बैल, खेत-खलिहान, गाय