प्राचीन भारतीय मुद्राओं पर अंकित प्रमुख देवी-देवता (कुषाण काल एवं गुप्तकाल के विशेष संदर्भ में)
Author : रीता दयाल
Abstract :
अतीतकालीन घटनाओं एवं इतिहास की जानकारी प्राप्त करने के लिए इतिहासविद् विभिन्न स्रोतों का सहारा लेते हैं, जिसमें से मुद्राएँ (सिक्के) महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं। प्राचीन सिक्के किसी भी काल का इतिहास (राजनैतिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक) जानने का महत्वपूर्ण साधन होते है। सिक्कों पर प्राप्त विभिन्न धार्मिक तत्व प्रतीक, चिह्न, आकृतियाँ, देवी देवता की मूर्तियाँ विभिन्न कालो में प्रचलित धर्म पर प्रकाश डालती है। हिन्द, यवन, शक, कुषाण, गुप्त काल, के शासकों पर विभिन्न देवी-देवताओं की आकृतियाँ प्राप्त होती है जो तत्कालीन धार्मिक विशेषताओं एवं सांस्कृतिक विकास पर प्रकाश डालती है। इन सिक्कों पर ईरानी देवी-देवता, यूनानी देवी-देवता, एवं भारतीय देवी-देवता का अंकन मिलता है जो भारतीय संस्कृति एवं धर्म की सहिष्णुता एवं समरसता की विशेषता को प्रकट करता है। प्रस्तुत शोध पत्र में ‘‘प्राचीन भारतीय मुद्राओं पर अंकित प्रमुख देवी-देवता’’ कुषाण काल से गुप्त काल के विशेष संदर्भ में पर प्रकाश डाली गयी है।
Keywords :
मुद्रा, प्राकृतिक तत्व, यक्ष-यक्षिण, आरदोक्षो, कार्नुकोपिया, पाश, चामर, स्थानक, यूची जाति इत्यादि।